Explore

Search

May 6, 2026 3:23 am

FIR में विधायक ओसामा का नाम आने पर डीजीपी का बयान, बोले—“FIR दर्ज हो गया है, जो कानूनी कार्रवाई होगी पुलिस करेगी”

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सेमरी कांड में चंदन सिंह की पहले ही हो चुकि है गिरफ्तारी

  • FIR में विधायक ओसामा का नाम आने पर डीजीपी का स्पष्ट बयान
  • “FIR दर्ज हो गया है, जो कानूनी कार्रवाई होगी पुलिस करेगी”
  • सेमरी गांव में ऑटो-स्कार्पियो विवाद ने लिया था हिंसक रूप
  • मामले में 5 नामजद सहित 100 अज्ञात पर केस

एमएच नगर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुए हिंसक विवाद मामले में अब सियासी एंगल भी सामने आ गया है। प्राथमिकी में रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक ओसामा शहाब का नाम आने के बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने साफ कहा है कि “FIR दर्ज हो गया है, उसमें जो कानूनी कार्रवाई होगी, पुलिस करेगी।”

बता दें कि 5 अप्रैल को हसनपुरा के सेमरी ग्राम में ऑटो और स्कार्पियो के बीच साइड लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

मामले में पुलिस ने चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही एमएच नगर थाना की SI मधुरिमा मनीषा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 5 लोगों को नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।एफआईआर में अयनुल हक, मैनुद्दीन मियां और लाल बाबू मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि डब्लू खान और विधायक ओसामा पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उग्र भीड़ एक वाहन को घेरकर पथराव कर रही थी। हालात को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस टीम पर भी हमला किया गया, जिसमें जवान कमलेश्वर प्रसाद घायल हो गए।

पुलिस ने वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ आरोपियों की पहचान की है, जिनमें नाजीर, नौसाद, लाल बाबू मियां और मैनुद्दीन मियां शामिल हैं। अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर