Explore

Search

December 13, 2025 4:30 pm

दारौंदा : जलालपुर पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद पर पप्पू सिंह बनाम राकेश गिरि, अब तक 25 नामांकन दाखिल

जलालपुर पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद पर पप्पू सिंह बनाम राकेश गिरि, अब तक 25 नामांकन दाखिल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

अंतिम दिन 17 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन, चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प

दारौंदा (सिवान): जलालपुर प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड (पैक्स) चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन 17 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया, जिससे कुल नामांकनों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए पप्पू सिंह ने पर्चा दाखिल कर राकेश गिरि को सीधी चुनौती दे दी है।

वहीं सदस्य पद के लिए अखिलेश सिंह, राजेश्वर सिंह, अनिल सिंह, लव कुमार सिंह, उषा देवी, जया देवी, ददन यादव, सुनैना देवी, दीपक कुमार महतो, इलायची देवी, मधु माझी और मीना देवी ने नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ सुमन, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी, रंजन कुमार सुमन, खुशबू रौनियार, खुशबू कुमारी, ओमप्रकाश गोड़, नाजिर बिस्मिल्ला अंसारी व सुधांशु कुमार मौजूद रहे।

पैक्स चुनाव को लेकर गांव-प्रखंड से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पप्पू सिंह बनाम राकेश गिरि का सीधा मुकाबला क्षेत्र में खासा दिलचस्प माना जा रहा है। अब देखना है कि मतदाता किसे मौका देते हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर