Explore

Search

August 23, 2026 4:19 am

हसनपुरा सीओ के शनिवारी जनता दरबार में पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण

✒️ स्वराज सिंह

भूमि विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई, ग्रामीणों ने रखीं राजस्व संबंधी समस्याएं

हसनपुरा। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) की अध्यक्षता में शनिवारी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर भूमि विवाद सहित अन्य राजस्व संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने मामलों की सुनवाई करते हुए उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया।

जनता दरबार में पुष्पा तिवारी बनाम राजू तिवारी, निवासी परसा हरनाटांड, के भूमि विवाद की सुनवाई हुई। वहीं फिरोज अंसारी बनाम मुनीर अंसारी, निवासी बसंतनगर, से संबंधित भूमि विवाद तथा नजीर अहमद बनाम हैदर, खुर्शीद एवं अशरफ के मामले को भी सुना गया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का निष्पादन किया।

इसके अलावा पियाउर, आशीष मिश्रा, दिलीप पाल, लहेजी, जलालुद्दीन, लालबाबू प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण भी अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार में पहुंचे। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदनकर्ताओं की समस्याओं को दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

जनता दरबार में मामलों के त्वरित निस्तारण से संबंधित पक्षों को तत्काल राहत मिली। अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों की राजस्व एवं भूमि संबंधी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना तथा अनावश्यक कार्यालयी चक्कर और विवाद को कम करना है।

कार्यक्रम में डाटा ऑपरेटर वसीम खान भी मौजूद रहे और आवश्यक कागजी कार्रवाई एवं डाटा संधारण में सहयोग किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर