Explore

Search

August 14, 2026 11:55 pm

सिसवन : वर्क डिस्पोजल में सिसवन अंचल ने बिहार में हासिल किया 23वां स्थान

✒️ स्वराज सिंह

218वें स्थान से सीधे 23वें पायदान पर पहुंचा सिसवन अंचल, कार्यों के त्वरित निष्पादन से मिली बड़ी उपलब्धि
बिहार के कुल 537 अंचलों में कार्यों के निष्पादन यानी वर्क डिस्पोजल के आधार पर जारी रैंकिंग में सिसवन अंचल ने प्रदेश में 23वां स्थान हासिल किया है। कुछ समय पहले तक 218वें स्थान पर रहने वाला सिसवन अंचल अब सीधे 23वें पायदान पर पहुंच गया है। नए अंचलाधिकारी उदयन सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिए जाने को इस सुधार की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
बिहार सरकार की ओर से राज्य के सभी अंचलों में राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्यों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाती है। लंबित मामलों के निष्पादन, निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने सहित विभिन्न मानकों के आधार पर अंचलों की रैंकिंग तय की जाती है। इसी क्रम में सिसवन अंचल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 23वां स्थान प्राप्त किया है।
बीते महीने सीओ उदयन सिंह ने सिसवन अंचल का पदभार संभाला था। इसके बाद कार्यालय में लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे आम लोगों से जुड़े कार्यों के निपटारे में तेजी आने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले अंचल कार्यालय में कई कार्यों के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। अब कार्यों के तेजी से निष्पादन से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 218वें स्थान से 23वें स्थान पर पहुंचना सिसवन अंचल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
सीओ उदयन सिंह ने बताया कि आम जनता से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यालय आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो और उनके कार्य समय पर पूरे हों, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी त्वरित निष्पादन और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर