Explore

Search

June 5, 2026 1:16 am

भगवानपुर हाट : सेना में लेफ्टिनेंट बन सिद्धार्थ शेखर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

सेना में लेफ्टिनेंट बन सिद्धार्थ शेखर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
न्यूज़ समरी
• लहुड़ी कौड़िया गांव के सिद्धार्थ शेखर बने सेना में लेफ्टिनेंट।
• एनडीए पुणे से सफलतापूर्वक पास आउट हुए।
• कंप्यूटर विज्ञान में प्रथम श्रेणी से विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
• सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई।
एनडीए से पास आउट होकर सेना में शामिल होने का सपना किया साकार
भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के लहुड़ी कौड़िया गांव के निवासी सिद्धार्थ शेखर ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिद्धार्थ, रजनीश नारायण सिंह एवं राधा देवी के पुत्र हैं। उनके पिता मलमलिया में ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान संचालित करते हैं।
सिद्धार्थ शेखर ने जवाहरलाल विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलतापूर्वक पास आउट किया है। एनडीए पुणे में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें कंप्यूटर विज्ञान विषय में विज्ञान स्नातक (बीएससी) की डिग्री प्रदान की गई। उन्होंने यह परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।
दीक्षांत समारोह में उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे और अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। सिद्धार्थ के बड़े पिता नीरज नारायण सिन्हा ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। देश सेवा का जज़्बा उनमें शुरू से था और सेना में अधिकारी बनने का उनका सपना अब साकार हो गया है।
उन्होंने कहा कि एनडीए से पास आउट होकर सिद्धार्थ ने अपने लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सिद्धार्थ शेखर की इस उपलब्धि पर उनके बड़े पिता राजनारायण राजन, नीरज नारायण सिन्हा, रणधीर कुमार, रंजीत राय, काशिद अंसारी, छोटेलाल राय सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर