Explore

Search

June 4, 2026 12:15 am

दरौली : साधु बनकर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दरौली के कुर्मीटोला गांव में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

• साधु के वेश में गांव में घूम रहा था व्यक्ति
• पूछताछ में नहीं बता सका सही पहचान
• ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
• जौनपुर निवासी रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू के रूप में हुई पहचान

दरौली (सिवान)। दरौली प्रखंड के कुर्मीटोला गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति साधु के वेश में गांव में घूमता हुआ पाया गया। ग्रामीणों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद लोगों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति अपनी पहचान और गांव में आने का स्पष्ट कारण नहीं बता सका। इससे लोगों का संदेह और बढ़ गया। सतर्कता दिखाते हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील अंतर्गत बिजैली गांव निवासी रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू के रूप में हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से साधु का वेश धारण कर गांव में घूम रहा था, जिससे लोगों में शंका उत्पन्न हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किस उद्देश्य से गांव में आया था।

पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर