Explore

Search

June 3, 2026 12:16 am

बड़हरिया : शहजाद अली हत्याकांड पर भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़हरिया में निकाला गया प्रतिवाद मार्च, प्रशासन से जवाब मांगा


  • शिवराजपुर निवासी शहजाद अली की कथित मॉब लिंचिंग के विरोध में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला।
  • मार्च के दौरान आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
  • पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग उठी।

भाकपा माले नेताओं ने घटना को गंभीर सामाजिक और प्रशासनिक विफलता बताया।


बड़हरिया (सीवान), 2 जून 2026: बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी 26 वर्षीय शहजाद अली की कथित तौर पर मोबाइल चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या किए जाने के विरोध में सोमवार को भाकपा माले के नेतृत्व में बड़हरिया बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा तथा विकास यादव ने किया।
प्रतिवाद मार्च बड़हरिया थाना चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा का संचालन रमाशंकर चौरसिया ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा एवं अन्य नेताओं ने कहा कि देश और राज्य में बढ़ती सामाजिक एवं सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के लिए गंभीर चुनौती है।
भाकपा माले नेताओं ने कहा कि शहजाद अली की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
सभा को जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, राज्य कमेटी सदस्य विकास यादव, महिला नेत्री कुंती यादव तथा मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में गुड्डू मिश्रा, महेश पटेल, मुन्ना यादव, अनीश कुशवाहा, प्रिंस पासवान, गयासुद्दीन, विजय राम, कुंती राम, रमाशंकर चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर