Explore

Search

June 2, 2026 12:35 am

तरवारा : नाबालिग के अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया


  • जीबी नगर थाना पुलिस ने अपहरण मामले का उद्भेदन किया।
  • तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  • अपहृता नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया।
  • पुलिस द्वारा चिकित्सीय परीक्षण व कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

सिवान: जीबी नगर थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी नीरज कुमार, दीपक मांझी एवं भगवान मांझी के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 मई को जीबी नगर थाना में एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि 18 मई को उनकी नाबालिग पुत्री का गांव के ही नीरज कुमार तथा उसके सहयोगियों द्वारा शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है।
प्राप्त आवेदन के आधार पर जीबी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी में नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बरामद नाबालिग लड़की का विधि-सम्मत प्रावधानों के तहत चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। इसके अलावा उसका बयान धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है तथा पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर