Explore

Search

June 2, 2026 12:32 am

रघुनाथपुर : हथियार के साथ एक गिरफ्तार, कट्टा व दो कारतूस बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई


  • रघुनाथपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
  • तलाशी के दौरान एक कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए।
  • गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार उर्फ अंकित बैठा बताया गया।
  • आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी।

सिवान: रघुनाथपुर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के टारी निवासी अंकित कुमार उर्फ अंकित बैठा के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 31 मई को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर थाना कांड संख्या-01/25 के नामजद अभियुक्त अंकित कुमार उर्फ अंकित बैठा की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच एवं तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा तथा दो कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियार एवं कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
इस मामले में रघुनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी दल में उनके अलावा पुअनि ललन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर