✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
- जिलेभर में पुलिस का विशेष अभियान चलाया गया।
- 24 घंटे में 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
- 57.40 लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त की गई।
- 146 वारंट और 3 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया।
- अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज
सिवान :जिले में अपराध नियंत्रण तथा शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा अवैध देसी शराब भट्टियों को ध्वस्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार आरोपितों में शराब से जुड़े मामलों में 8, वारंट के मामलों में 5, पॉक्सो एक्ट के एक मामले में 1, पुलिस पर हमला करने के आरोप में 2, हत्या के प्रयास के मामले में 1 तथा अन्य विभिन्न मामलों में 3 आरोपित शामिल हैं।
अभियान के दौरान पुलिस ने 57.40 लीटर देसी एवं विदेशी शराब भी बरामद की। इसके अलावा 146 वारंट तथा 3 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न वाहनों से कुल 3 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान अन्य आवश्यक सामान भी बरामद किए गए हैं। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

