Explore

Search

May 31, 2026 12:37 am

जामो : तलवारबाजी में हुई महिला की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जामो जलालपुर कांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, अन्य आरोपितों की तलाश जारी


  • जामो जलालपुर में तलवारबाजी की घटना में महिला की हुई थी मौत।
  • पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई।
  • अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी।

सिवान : जामोबाजार थाना क्षेत्र के जामो जलालपुर गांव में हुई तलवारबाजी की घटना में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जामो जलालपुर निवासी आमोद दुबे और प्रमोद दुबे के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25 मई को जामोबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जामो जलालपुर गांव में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला कर दिया गया था। इस घटना में दूसरे पक्ष की तारा देवी की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

घटना के बाद प्राप्त आवेदन के आधार पर जामोबाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

छापेमारी टीम में जामोबाजार थानाध्यक्ष धीरज कुमार, पुअनि शुभांकर कुमार, परिपुअनि अनोज कुमार, सअनि मनोज कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर