Explore

Search

June 10, 2026 6:25 pm

सिवान : शॉर्ट सर्किट से SBI रीजनल ब्रांच में लगी आग, सर्वर रूम जलकर राख

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद पाया आग पर काबू


  • राजेंद्र पथ स्थित SBI रीजनल ब्रांच में लगी आग
    सर्वर रूम पूरी तरह जलकर हुआ खाक
  • शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा आग लगने का कारण
  • पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर चलाया राहत अभियान

सिवान : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की रीजनल ब्रांच में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक परिसर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी।
बताया जाता है कि बैंक मैनेजर के पहुंचने तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। इसके बाद तत्काल नगर थाना और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक आग बैंक के अंदर तेजी से फैल चुकी थी।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बैंक का सर्वर रूम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में आने से कमरे में लगे फर्नीचर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।
बैंक मैनेजर ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। नुकसान का पूरा आकलन बाद में किया जाएगा।
नगर थाना प्रभारी अविनाश Kumar ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। बैंक प्रबंधन की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर