Explore

Search

July 27, 2026 3:15 am

सिवान : पुलिस ने लड्डन मियां को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, कई मामलों में पूछताछ जारी


  • नगर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर की कार्रवाई
  • अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां को लिया हिरासत में
  • फायरिंग समेत अन्य मामलों में पूछताछ की चर्चा
  • पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से जानकारी देने से किया इन्कार

सिवान : नगर थाना की पुलिस ने रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसे अपने साथ नगर थाना लेकर चली गई, जहां उससे समाचार प्रेषण तक पूछताछ की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार अजहरुद्दीन बेग को आपसी विवाद में फायरिंग सहित कुछ अन्य मामलों को लेकर हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से मामले का खुलासा नहीं किया गया है।
इस संबंध में नगर थाना एवं वरीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर