✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
सिसवन में जदयू नेता का हमला, कहा- अवसरवादी रही है राजनीति
- जदयू नेता डॉ. अजय कुमार सिंह ने आनंद मोहन पर साधा निशाना
- लगातार दल बदलने की राजनीति करने का लगाया आरोप
- राजपूत समाज को कमजोर करने का भी लगाया आरोप
- युवाओं से विकास और शिक्षा की राजनीति अपनाने की अपील
सिसवन : जदयू के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने पूर्व सांसद Anand Mohan Singh पर लगातार दल बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से क्षत्रिय समाज का स्थिर नेतृत्व संभव नहीं हो पा रहा है।
डॉ. सिंह ने कहा कि आनंद मोहन का राजनीतिक चरित्र अवसरवादी रहा है और वे समय-समय पर कई राजनीतिक दलों का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे व्यक्ति से समाज के दीर्घकालिक हितों की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद मोहन की राजनीति के कारण राजपूत समाज पिछले दो दशकों में कमजोर हुआ है। साथ ही उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार एवं सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।
डॉ. अजय कुमार सिंह ने समाज के युवाओं से जातीय उन्माद से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और विकास की राजनीति को समर्थन देने की अपील की।

