Explore

Search

May 22, 2026 2:08 am

पटना से बड़ी खबर: रघुनाथपुर विधायक ओसामा शहाब के करीबी साबिर मियां गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पारस हॉस्पिटल के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार, महादेवा थाने में दर्ज मामले में थी तलाश


  • पटना के पारस हॉस्पिटल के पास से साबिर मियां की गिरफ्तारी हुई
  • महादेवा थाने में दर्ज एफआईआर में नाम आने के बाद चल रहे थे फरार
  • साबिर मियां को रघुनाथपुर विधायक ओसामा शहाब का करीबी बताया जाता है
  • गिरफ्तारी के बाद कल सिवान लाकर पूछताछ और कोर्ट में पेशी की तैयारी

पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिवान के ओरमा के पूर्व मुखिया साबिर मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी पटना स्थित पारस हॉस्पिटल के पास से हुई है।

जानकारी के अनुसार, महादेवा थाना में डॉक्टर सुधा सिंह द्वारा दर्ज कराए गए जमीनी विवाद से जुड़े एक मामले में साबिर मियां का नाम शामिल था। इसी मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी और वे फरार बताए जा रहे थे। एफआईआर में रघुनाथपुर विधायक ओसामा शहाब का नाम भी सामने आया था।
परिजनों के मुताबिक, परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण उसे पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। साबिर मियां उसी मरीज को देखने के लिए पटना पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस पहले से निगरानी में थी और उनके पहुंचते ही कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद साबिर मियां को सिवान लाने की तैयारी की जा रही है। वहां उनसे पूछताछ की जाएगी और इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर