Explore

Search

May 17, 2026 11:06 am

सिसवन : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से नवविवाहित युवक की मौत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बरात लौटने के अगले ही दिन हुई दर्दनाक घटना, गांव में पसरा मातम


  • बिजली का तार ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक
  • इलाज के लिए ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • गुरुवार को हुई थी शादी, शुक्रवार को लौटी थी बरात
  • मां बेसुध, नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

सिसवन (सिवान): चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत नगई गांव में शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक घटना में बिजली का करंट लगने से एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान ध्रुप महतो के पुत्र गुड्डू महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू महतो की शादी गुरुवार को हुई थी और शुक्रवार को बरात वापस लौटी थी। घर में खुशी और उत्सव का माहौल था। इसी दौरान शाम में वह घर का बिजली तार ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां निर्मला देवी अपने इकलौते पुत्र की मौत के बाद बेसुध हैं। वहीं नवविवाहिता पत्नी, जिसके हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी, पति की मौत के बाद सदमे में है। गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर