Explore

Search

May 17, 2026 11:24 am

सिवान : वाहन जांच अभियान में 98 वाहनों पर कार्रवाई, 1.09 लाख रुपये का कटा चालान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान में पुलिस की सख्ती, चौक-चौराहों पर देर शाम तक चली जांच


  • 74 दोपहिया और 24 चारपहिया वाहनों पर हुई कार्रवाई
  • पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी
  • बाजार और स्टेशन रोड पर चला पैदल गश्ती अभियान
  • डायल 112 सहित पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की भी हुई जांच

सिवान : जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार की संध्या जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात थाना की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 74 दोपहिया एवं 24 चारपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल एक लाख नौ हजार रुपये का चालान किया।
जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों तथा प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी रखी। संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तथा यात्रियों से पूछताछ भी की गई। कई स्थानों पर पैदल गश्ती अभियान चलाकर आम लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया गया।
पुलिस जवानों ने बाजार, स्टेशन रोड और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। अभियान के दौरान यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।
एसपी ने बताया कि जिले में लगातार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही डायल 112 सहित अन्य पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर