Explore

Search

May 17, 2026 11:08 am

दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक व संगठनात्मक प्रशिक्षण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जीरादेई के डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ प्रशिक्षण वर्ग


  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया उद्घाटन
  • बूथ प्रबंधन, संगठन और सोशल मीडिया पर दिया गया प्रशिक्षण
  • कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण व जनसेवा का संदेश
  • सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में रहे मौजूद

सिवान: जीरादेई स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान” के प्रथम दिवस का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री Mangal Pandey, विधायक कर्णजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, सहकारिता नेता मनोज सिंह, जितेंद्र स्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं अभिमन्यु सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: नागेंद्र
द्वितीय सत्र में बिहार एवं झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र ने भाजपा की कार्यपद्धति एवं संगठनात्मक संरचना पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की संरचना, कार्यशैली और अनुशासन की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
तृतीय सत्र में भिखु भाई दालसानिया ने कार्यकर्ताओं के आचरण, विकास गुण एवं अपेक्षाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनजागरण के उद्देश्य से कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, विनम्रता और सकारात्मक सोच के साथ समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
बूथ सशक्तिकरण को बताया चुनावी सफलता की कुंजी
चतुर्थ सत्र में बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने बूथ प्रबंधन एवं इंटरनेट मीडिया की भूमिका विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बूथ सशक्तिकरण चुनावी सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी बन चुका है।
इसके बाद पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक मंगल पांडेय ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर विस्तृत एवं प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित एक व्यापक जनआंदोलन है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं राजनीतिक रूप से अधिक सशक्त बनाने का माध्यम है।
इस अवसर पर संतोष पाठक, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, राजीव कुमार सिंह, सत्यम सिंह सोनू, चंद्र विजय प्रकाश यादव, हरेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, यूथ अध्यक्ष अजित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर