Explore

Search

May 16, 2026 4:22 am

सिवान : ममता इंस्टीच्यूट आफ एजुकेशन दरौंदा ने शुरू की

✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण


  • बीबीए, बीसीए, एमबीए, पीजीडीएम सहित कई पाठ्यक्रम शुरू
  • छात्र-छात्राओं को आवासीय व यातायात सुविधा उपलब्ध
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत संचालित होगी योजना
  • ग्रामीण युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में नई पहल

सिवान: ममता इंस्टीच्यूट आफ एजुकेशन, दरौंदा द्वारा सारण प्रमंडल के युवा-युवतियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वृहद शैक्षणिक परियोजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा तथा रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है।
संस्थान के चेयरमैन डा. कौशल कुमार गिरि ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि ममता इंस्टीच्यूट आफ एजुकेशन की स्थापना राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह आंबेडकर ग्रुप आफ एजुकेशन द्वारा की गई है।
उन्होंने बताया कि पालिटेक्निक पाठ्यक्रम में नामांकन बिहार सरकार द्वारा आयोजित डीसीईसीई परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। संस्थान में बीबीए, बीसीए, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन जैसे स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों के साथ एमबीए एवं पीजीडीएम जैसे व्यावसायिक उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त पालिटेक्निक के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रेड में भी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डा. गिरि ने बताया कि विद्यार्थियों को मात्र 1075 रुपये में नामांकन की सुविधा दी जा रही है।
पूरी योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। जिन विद्यार्थियों को लैपटॉप की आवश्यकता होगी, उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही दरौंदा जंक्शन से संस्थान तक आने-जाने के लिए निशुल्क यातायात सुविधा भी शुरू की गई है।
संस्थान की इस पहल को ग्रामीण युवाओं के भविष्य निर्माण और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर