Explore

Search

May 16, 2026 4:40 am

सिवान : 16 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ

नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना पर मिली सफलता


  • आंदर ढाला ओवरब्रिज के नीचे चल रहा था स्मैक कारोबार
  • 41 पुड़िया में 16 ग्राम स्मैक बरामद
  • एक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार
  • पुलिस को देखते ही भागने लगे तस्कर

सिवान: नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के नीचे से 16 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत थावे चीटी टोला निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि 14 मई को नगर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति आंदर ढाला ओवरब्रिज के नीचे घूम-घूमकर स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
पुलिस वाहन को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे। हालांकि पुलिस बल की मदद से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पप्पू कुमार बताया। तलाशी के क्रम में उसके पास से 41 पुड़िया में कुल 16 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर