✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ
- रेलवे सुरक्षा बल को मिली सफलता
- जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन से मिला नाबालिग
- चिकित्सा जांच व कागजी प्रक्रिया के बाद सौंपा गया
- बाल कल्याण समिति भैंसाखाल को किया गया सुपुर्द
- आरपीएफ की सक्रियता से सुरक्षित मिला नाबालिग
सिवान: आपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सिवान जंक्शन से एक नाबालिग को बरामद किया गया। आवश्यक जांच और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया।
इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को सिवान जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक नाबालिग संदिग्ध स्थिति में मिला। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा उसे संरक्षण में लेकर चिकित्सा जांच कराई गई।
उन्होंने बताया कि प्रारूप-17 भरकर संपूर्ण कागजी प्रक्रिया पूरी की गई तथा बाद में उक्त बालक को बाल कल्याण समिति भैंसाखाल को सुपुर्द कर दिया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन नन्हे फरिश्ते का उद्देश्य लावारिस, भटके अथवा संकटग्रस्त बच्चों को सुरक्षित संरक्षण उपलब्ध कराना है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 132

