Explore

Search

May 15, 2026 6:17 pm

सिवान : रेलवे ट्रैक पर नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

ट्रेन से कटने की बात सामने आई, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी


  • सिवान कचहरी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव
  • शव पूरी तरह नग्न अवस्था में मिला
  • मृतक की पहचान चंदन बांसफोर के रूप में हुई
  • पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से कर रही जांच

सिवान: जंक्शन-सिवान कचहरी रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 1/14-16 पर गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी, नगर थाना, मुफस्सिल थाना और हुसैनगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि गाड़ी संख्या 75104 से कटकर युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला लक्ष्मीपुर निवासी लक्ष्मण बांसफोर के पुत्र चंदन बांसफोर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव पूरी तरह नग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा हुआ था। घटनास्थल के आसपास कोई कपड़ा भी बरामद नहीं हुआ।
घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया हो, ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मृतक के भाई सिकंदर ने बताया कि चंदन पिछले आठ से दस वर्षों से घर नहीं आया था और वह मानसिक रूप से बीमार बताया जाता था।
जानकारी के अनुसार सिवान-अमलोरी सरसर रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 1/14-16 पर ट्रेन संख्या 75104 से कटने की सूचना मिलने पर पाली प्रभारी ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल बबलू कुमार यादव मौके पर पहुंचे। वहां करीब 30 वर्षीय युवक का शव ट्रैक के बीच में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाकर रेलवे लाइन को क्लियर कराया।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर