Explore

Search

May 15, 2026 6:21 pm

हुसैनगंज : घर में घुसकर पिता-पुत्र समेत चार लोगों से मारपीट, आठ पर प्राथमिकी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चोरी के आरोप को लेकर विवाद, चाकू और लाठी-डंडे से हमला


  • सहुलि टोले घिसनापुर गांव की घटना
  • पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल
  • आरोपितों पर चाकू, फरसा और ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप
  • पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के सहुलि टोले घिसनापुर गांव में घर में घुसकर पिता-पुत्र समेत चार लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित भीखम पंडित ने थाने में आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 11 मई की देर रात पड़ोस के रहने वाले अभय यादव अपने स्वजनों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उनके पुत्र राजन पर घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान डायल 112 की पुलिस टीम को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
पीड़ित ने बताया कि अगले दिन 12 मई को पंचायत स्तर पर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता भी हो गया था। इसके बावजूद 13 मई को जब उनका पुत्र राजन आंदर जा रहा था, तभी रास्ते में अभय यादव ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर उसके हाथ को जख्मी कर दिया।
आरोप है कि थोड़ी देर बाद अभय यादव के स्वजन भी लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर और फरसा लेकर पहुंच गए तथा राजन, कृष्णा, पूजा कुमारी और भीखम पंडित के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर आठ आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर