Explore

Search

May 14, 2026 12:26 am

नौतन : हत्याकांड में संलिप्त एक बदमाश गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नौतन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई


  • साहपुर हत्याकांड में शामिल आरोपी को पुलिस ने दबोचा
  • गिरफ्तार अभियुक्त नारायणपुर गांव का निवासी
  • पूर्व में एक अन्य आरोपी जा चुका है जेल
  • तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

सिवान: नौतन थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी विश्वनाथ साह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार नौ अक्टूबर 2024 को नौतन थाना क्षेत्र के साहपुर गांव में खपबनकट टोला निवासी मुन्ना साह की गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर नौतन थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया था।
एसपी ने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं अब तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त विश्वनाथ साह को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी विधि-सम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।
इस छापेमारी अभियान में नौतन थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर