Explore

Search

July 27, 2026 3:16 am

सिवान : पूर्व मंत्री सह सदर विधायक मंगल पांडेय का सिवान पहुंचने पर भव्य स्वागत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चांप ढाला से दारौंदा तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन


सिवान: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक मंगल पांडेय के सोमवार को सिवान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जिले के चांप ढाला, पचरुखी, दारौंदा सहित दर्जनों स्थानों पर भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों, एनडीए गठबंधन के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारों के साथ मंगल पांडेय का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के साथ-साथ एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर मंगल पांडेय ने उपस्थित जनसमूह और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिवान की जनता का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की निरंतर मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार बंटी, संतोष रावत, राजेश श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, सुभाष सिंह कुशवाहा, पूनम गिरि समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
सिवान में मंगल पांडेय के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल गर्म रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर