Explore

Search

May 6, 2026 5:50 pm

सिवान : विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 25 गिरफ्तार, शराब व वारंट मामलों में पुलिस का शिकंजा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कार्रवाई, शराब और वारंट मामलों में तेजी


  • 24 घंटे में 25 आरोपित गिरफ्तार
  • शराब मामलों में 14, वारंट में 5 गिरफ्तारी
  • हत्या व हत्या के प्रयास के 6 आरोपी पकड़े गए
  • 21 लीटर शराब जब्त, 34,500 रुपये जुर्माना वसूला

सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में देसी शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस ने कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 14 शराब कांड से जुड़े हैं। इसके अलावा पांच आरोपी वारंट मामलों में, चार हत्या के मामले में तथा दो हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने इस दौरान 21 लीटर देसी और विदेशी शराब भी जब्त की है। साथ ही 42 वारंट और चार कुर्की का निष्पादन किया गया है, जो पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। जांच के दौरान विभिन्न वाहनों से कुल 34,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा दो दोपहिया वाहनों सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर