Explore

Search

June 20, 2026 8:02 am

सिवान : जनता दरबार में 20 फरियादियों ने सुनाई पीड़ा, कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसपी ने थानेदारों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


  • सिवान में एसपी ने लगाया जनता दरबार
  • 20 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
  • दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर निपटारा
  • भूमि विवाद के मामलों की रही सबसे अधिक संख्या

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया गया, जहां उन्होंने 20 फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनता दरबार में मारपीट, धोखाधड़ी और फर्जी मुकदमों में फंसाने जैसे कई मामलों की शिकायतें सामने आईं। इनमें से दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
एसपी ने मामलों में लापरवाही बरतने वाले कई थानेदारों को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनता दरबार में भूमि संबंधी विवाद के मामलों की संख्या सबसे अधिक रही।
एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि इन मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
उन्होंने बताया कि नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं से अवगत होकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर