✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
एनएच-331 पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
- भगवानपुर हाट में मोकामा विधायक अनंत सिंह का स्वागत
- ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं के साथ हुआ अभिनंदन
- युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया कार्यक्रम में हिस्सा
- दुर्गा मंदिर में पूजा कर दिया एकता का संदेश
भगवानपुर हाट (सिवान): प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच-331 पर सोमवार को भगवानपुर हाट बाजार में मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह का समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों व बैंड-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में दलीय बंधनों से ऊपर उठकर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। निरुपम उर्फ निक्कू सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किया। इससे पहले समर्थकों ने गोपालगंज से सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के भुसाव जाने के क्रम में मलमलिया से ही गाड़ियों के काफिले के साथ उनकी अगवानी की और भगवानपुर तक लेकर आए।
विधायक अनंत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि युवा शक्ति पर भरोसा रखें और एकता में बंधे रहें। उन्होंने लोगों से कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने का भी आह्वान किया।
भगवानपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर बीरेंद्र सिंह, गोलू ओझा, सुबोध सिंह, रिशु राय सहित कई समर्थक उपस्थित रहे।

