✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने जताई खुशी
- पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा की बड़ी जीत
- पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने दी प्रतिक्रिया
- बंगाल और असम की जीत को बताया ऐतिहासिक
- कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को दिया श्रेय
सिवान: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सिवान में खुशी का माहौल है। पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और नेतृत्व की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने बदलाव का समर्थन करते हुए प्रचंड बहुमत से भाजपा को जीत दिलाई है। यह जीत वहां के कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में लंबे समय से अत्याचार और तुष्टिकरण की राजनीति चल रही थी, जिसका जवाब जनता ने इस चुनाव में दिया है।
ओमप्रकाश यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पहले ही बंगाल में अपराध और घुसपैठ के मुद्दों को उठाया गया था और जनता ने भयमुक्त एवं अपराधमुक्त मतदान कर अपना निर्णय सुनाया है। उन्होंने इसे बंगाल की सांस्कृतिक अस्मिता और जनभावनाओं की जीत बताया।
असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत पर उन्होंने वहां की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव ने भी बंगाल, पुडुचेरी और असम में मिली इस ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

