Explore

Search

August 5, 2026 12:50 am

बड़हरिया के सदरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मुंबई में करता था काम, गांव लौटने के बाद संदिग्ध हालात में हुई मौत


  • सदरपुर पश्चिम टोला में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
  • मृतक की पहचान सुजीत कुमार (20) के रूप में
  • परिवार में मचा कोहराम, मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल
  • घटना के बाद गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़

सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरपुर पश्चिम टोला में शनिवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान सदरपुर पश्चिम टोला निवासी सूरज यादव के 20 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुजीत कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मुंबई में रहकर काम करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां मालती देवी और पिता सूरज यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन बेसुध पड़े रहे और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। मौके पर रामेश्वर यादव, बलिराम यादव, संजय यादव, विश्वकर्मा यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर