Explore

Search

May 1, 2026 6:44 pm

सिवान : मारपीट के दौरान वृद्धा की मौत मामले में चार गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भूमि विवाद में हुई हिंसा, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल


  • बघड़ा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप
  • पत्थरबाजी में 70 वर्षीय मानकी देवी की मौत
  • पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
  • अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी में 70 वर्षीय मानकी देवी की मौत हो गई। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है।
घटना के संबंध में मृतका के पुत्र रविंद्र यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के बीच भूमि विवाद को लेकर यह हिंसक झड़प हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों में मनोज यादव, गौरी शंकर, धर्मेंद्र यादव और विशाल यादव शामिल हैं। सभी आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने चारों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर