Explore

Search

August 25, 2026 7:42 am

सिवान गोलीकांड: चंदन सिंह खतरे से बाहर, पटना में इलाजरत,मंत्री मंगल पांडेय ने लिया हालचाल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गोली लगने के बाद हालत नाजुक थी, अब सुधार
  • टिकट ट्रैकों के कड़ी निगरानी में पटना में उपचार जारी
  • स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जाना हालचाल
  • सिवान से भाजपा नेता व समर्थक पटना पहुंचे

बिहार के सिवान जिले में आंदर ओवरब्रिज के पास हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन कुमार सिंह अब खतरे से बाहर हैं और पटना में इलाजरत हैं।

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सिवान से पटना रेफर किया गया था। फिलहाल वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी अस्पताल पहुंचकर चंदन सिंह का हालचाल लिया और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
वहीं, सिवान से कई भाजपा नेता, समर्थक और शुभचिंतक भी पटना पहुंच चुके हैं और लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
गौरतलब है कि 29 अप्रैल की शाम आंदर ओवरब्रिज के पास साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर