Explore

Search

April 30, 2026 6:47 pm

सनसनीखेज : भाजपा नेता मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर फायरिंग करने वाला आरोपी का एनकाउंटर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

साइड लेने के विवाद में चली गोली, एक की मौत, दूसरा घायल


  • आंदर ढाला के पास 29 अप्रैल की शाम हुई घटना
  • हर्ष सिंह की मौत, चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
  • अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी

सनसनीखेज गोलीकांड का सिवान पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6:30 बजे नगर थाना को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है। इस घटना में हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच भी कराई गई।
मामले के त्वरित खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी छोटू यादव (पिता–हीरा लाल यादव, निवासी–हथौड़ा, थाना–हुसैनगंज) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सड़क पर साइड देने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में गोलीकांड में बदल गया। इस वारदात में उसके साथ तीन अन्य अपराधी भी शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान छोटू यादव भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सिवान पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर