Explore

Search

July 27, 2026 5:20 am

तरवारा : सर्पदंश के बाद किशोरी की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

तरवारा कोइरी टोला की घटना, रात में सोते वक्त सांप ने काटा


  • 15 वर्षीय किशोरी को सोते समय सांप ने डंसा
  • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
  • घर लौटने पर बिस्तर पर ही मिला सांप, परिजनों ने मारा
  • घटना से गांव में शोक की लहर

सिवान: जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा कोइरी टोला में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान धर्मेंद्र प्रसाद कुशवाहा की पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, निधि कुमारी गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अपने घर के कमरे में पलंग पर सो रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उसके बाएं हाथ की उंगली में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन घबराकर उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
हालांकि, इलाज के क्रम में उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतका के पिता धर्मेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि जब वे लोग अस्पताल से शव लेकर घर पहुंचे, तो देखा कि वही सांप बिस्तर पर मौजूद था। इसके बाद परिजनों ने उसे मार दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर