Explore

Search

April 24, 2026 8:05 pm

सिवान : आर्म्स एक्ट केस में जय प्रकाश सिंह समेत तीन पर 4 हजार का इनाम, सरगर्मी ढूंढ रही सिवान पुलिस

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ


  • फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी
  • भगवानपुरहाट थाना कांड संख्या 381/25 से जुड़ा मामला
  • तीनों अभियुक्तों पर 4-4 हजार रुपये का इनाम घोषित
  • गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार छापेमारी जारी
  • एसपी ने कहा—फरार आरोपितों पर सख्त कार्रवाई होगी

सिवान: जिले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में तीन नामजद अभियुक्तों पर चार-चार हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि भगवानपुरहाट थाना कांड संख्या 381/25 के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र के महमदा निवासी जय प्रकाश सिंह, रौशन कुमार सिंह एवं नंदकिशोर सिंह को नामजद किया गया है।
इन तीनों अभियुक्तों पर चार-चार हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
एसपी ने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी स्थिति में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर