Explore

Search

April 22, 2026 8:02 pm

बड़हरिया : सुराहिया में रातभर क्रिकेट का जश्न, सुराहिया प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सुराहियां बना नाईट क्रिकेट का केंद्र, यहीं से हुई थी D एरिया नाईट मैच की शुरुआत


  • 16 टीमों के साथ टूर्नामेंट का जोरदार आगाज
  • ग्रुप A और B में टीमों के बीच मुकाबले तय
  • विजेता को स्कूटी और ट्रॉफी, रनर को 20 हजार नकद
  • 22 अप्रैल को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

बड़हरिया प्रखंड के सुराहियां गांव में D एरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है, जिन्हें दो ग्रुप—ग्रुप A और ग्रुप B में विभाजित किया गया है। उद्घाटन मुकाबले के साथ ही पूरे इलाके में खेल को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।


ग्रुप A में वसीम 11 चांदपाली बनाम सुकसेनवान, थावे बनाम हसन 11 टेटरिया, आदिल 11 सांक्हे बनाम ईशान 11 तथा बेंसार बनाम बदली मोड़ के बीच मुकाबले निर्धारित किए गए हैं। वहीं ग्रुप B में लउवन बनाम कुवाही, सुराहियां बनाम हबीबपुर, बड़हरिया बनाम नयाब 11 और मुर्गियाटोला बनाम अटकंभा के बीच मैच खेले जाएंगे।
इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि D एरिया नाईट क्रिकेट मैच की शुरुआत पहली बार सुराहियां गांव से ही हुई थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी नाईट मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।

रात के समय खेले जा रहे मैचों में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं और पूरे आयोजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।
टूर्नामेंट के आयोजन में सचिन, कैसर इमाम उर्फ मोनू भाई, राहुल कुमार, शाहिद रजा सहित क्षेत्र के अन्य युवाओं की अहम भूमिका रही।


पुरस्कार की बात करें तो विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ स्कूटी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 20,000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को साइकिल, पंखा, कूलर समेत कई आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।


पूरा माहौल खेल भावना और जोश से भरपूर रहा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर