Explore

Search

June 20, 2026 1:58 pm

सिवान : कार्य में लापरवाही पर नगर थाना इंस्पेक्टर अविनाश कुमार का वेतन रुका

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

अनुसंधान में ढिलाई पर एसपी की सख्त कार्रवाई


  • नगर थाना इंस्पेक्टर अविनाश कुमार का वेतन रोका गया
  • केस अनुसंधान में लापरवाही का आरोप
  • समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने पर कार्रवाई
  • 10 दिनों में निपटारा नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

सिवान: कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर थाना इंस्पेक्टर अविनाश कुमार का वेतन रोक दिया है।
एसपी ने बताया कि संबंधित कांड के अनुसंधान में गंभीर लापरवाही सामने आई है। मामले के शीघ्र निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी नहीं की गई। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 10 दिनों के भीतर मामले का निपटारा नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों को भी समयबद्ध तरीके से कार्य करने का संदेश दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर