Explore

Search

June 4, 2026 12:18 am

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा उर्फ बंटी ने किया मुख्यमंत्री को सम्मानित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ


मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, विकास पर हुई चर्चा

  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
  • अंगवस्त्र व बुके देकर किया सम्मानित
  • विकास और जनकल्याण पर हुई चर्चा
  • सुशासन और तेज विकास का जताया विश्वास

सिवान: भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा उर्फ बंटी ने मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुलाकात के दौरान प्रदेश और जिला के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बंटी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र के तहत बिहार तेजी से प्रगति करेगा और सुशासन की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर