Explore

Search

April 19, 2026 8:01 am

लकड़ी नवीगंज : लूटकांड मामले में तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू, थाना पहुंच एसपी ने की जांच

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ


घटनास्थल पहुंच एसपी ने लिया जायजा, जांच तेज

  • सीएसपी संचालक से 9.47 लाख की लूट
  • एसपी पूरन कुमार झा ने मौके पर की जांच
  • तीन संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
  • जल्द मामले के खुलासे का दावा

सिवान: लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बसौली मार्ग पर 17 अप्रैल की सुबह हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को एसपी पूरन कुमार झा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।
एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित हर पहलू का जायजा लिया। इसके बाद वे ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंचे, जहां संचालक से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बताया जाता है कि 17 अप्रैल की सुबह दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने सीएसपी संचालक से करीब 9 लाख 47 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद से ही पुलिस मामले के खुलासे में जुटी हुई है।
इसी क्रम में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस संबंध में अधिक जानकारी देने से बच रही है।
महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर