Explore

Search

April 18, 2026 11:54 am

सिवान मंडल कारा में डीएम-एसपी की 45 मिनट छापेमारी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सुबह 4 बजे अचानक कार्रवाई से जेल में मचा हड़कंप, सभी वार्डों की सघन तलाशी

सिवान: मंडल कारा सिवान में शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। मुख्यालय के निर्देश पर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के नेतृत्व में यह संयुक्त छापेमारी की गई, जो सुबह 4 बजे से 4:45 बजे तक चली।
अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली गई। इस अभियान में पांच थानों की पुलिस टीम, पुलिस केंद्र से अतिरिक्त बल और महिला पुलिस बल भी शामिल रहे।
सूत्रों के अनुसार, जांच की शुरुआत महिला बंदियों के वार्ड से की गई, जहां डीएम के निर्देश पर महिला पुलिसकर्मियों को भेजा गया। इसके बाद अलग-अलग टीमों ने सभी वार्डों में सघन जांच की। छापेमारी के दौरान डीएम ने जेल कार्यालय का भी निरीक्षण किया और फाइलों की जांच की।
करीब 45 मिनट तक चली इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार का संदिग्ध या गैरकानूनी सामान बरामद नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कारागार में अवैध गतिविधियों और संगठित अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह छापेमारी की गई थी।
डीएम ने आगंतुकों के प्रवेश और बाहर से आने वाले सामान की प्रक्रिया की भी समीक्षा की तथा सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। जेल प्रशासन को इस संबंध में सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।
इस छापेमारी में सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, एसडीपीओ अमन, एसडीपीओ वन अजय कुमार सिंह, काराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा, उपाधीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर