Explore

Search

April 18, 2026 11:57 am

महाराजगंज में हथियार के साथ इश्तेयाक गिरफ्तार, एक फरार—कट्टा व कारतूस बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, घटना से पहले ही बदमाश दबोचा

महाराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनछुहा निवासी इश्तेयाक राय उर्फ सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 15 अप्रैल की संध्या गुप्त सूचना मिली थी कि दुधि टोला गांव स्थित अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय के पास दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस वाहन को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम इश्तेयाक राय उर्फ सूरज बताया।
इस मामले में महाराजगंज थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर