✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
चिल्ड्रेन्स राइज हाई स्कूल, तरवारा की छात्रा ने किया शानदार प्रदर्शन
- CBSE 10वीं रिजल्ट में शमीना परवीन ने 96.4% अंक हासिल किए
- चिल्ड्रेन्स राइज हाई स्कूल, तरवारा की बनी टॉपर
- परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल
- निदेशक व शिक्षकों ने दी बधाई और शुभकामनाएं
सिवान: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं परीक्षा परिणाम में सिवान जिले के तरवारा स्थित चिल्ड्रेन्स राइज हाई स्कूल की छात्रा शमीना परवीन ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
बताया गया कि शमीना परवीन, पिता महम्मद अली अशरफ, ग्राम भलुआड़ा की निवासी हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय सहित पूरे सिवान जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार प्रसाद ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रा की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने भी शमीना परवीन की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए इसे प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शमीना परवीन की यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

