Explore

Search

April 17, 2026 3:38 am

सिवान : सीबीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रचा इतिहास

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

CBSE 10th रिजल्ट में 41 छात्रों ने 80%+ अंक हासिल कर बढ़ाया मान

  • CBSE 10वीं परीक्षा में विद्यालय का 100% रिजल्ट
  • सभी छात्र सफल, 41 ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए
  • अनाम मुख्तार 93% के साथ टॉपर बने
  • प्रबंधन ने सफलता का श्रेय छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया

सिवान: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा के परिणाम में शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, सिवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी छात्र सफल घोषित हुए हैं, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस वर्ष का परिणाम खास तौर पर उल्लेखनीय रहा, क्योंकि कुल 41 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। यह उपलब्धि विद्यालय की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली, अनुशासन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।


परिणाम में अनाम मुख्तार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साद अली (92%), तैय्यब अली और प्रीतम कुमार (91%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा फिरदौस तबस्सुम और साहिल इम्तियाज़ (89%), सबरीन शमशाद (88%), अक्सा शम्सी (87%) तथा अर्श अहमद, राफिया नबील, साक्षी कुमारी और अनन्या तिवारी (86%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। तहसीन अख्तर (85%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।


अन्य सफल छात्रों में तल्हा ज़हीर, एमडी गुफरान, आयशा खातून, नगिबा फिरदौस, फिज़ान अनवर, आयशा रज़ाक, सुरभि यादव, फैसल अली, उज्मा परवीन, मोमिना परवीन, फहाद इक़बाल, फैज़ आलम, साक़िब गयास, एमडी अरबाज़, दिलकाश इमाम, अनिकेत कुमार, एमडी रेहान, तौफीक आफ़ताब, सबा करीम, अतुल कुमार सिंह, आफिया खातून और एमडी राजा शामिल हैं।


विद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) राशिद शिब्ली ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्य इंजीनियर साद राशिद ने इसे सामूहिक प्रयास की जीत बताते हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, सिवान ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह क्षेत्र के अग्रणी विद्यालयों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर