Explore

Search

April 16, 2026 3:50 am

सिवान : जनता दरबार में 16 फरियादियों ने रखी समस्या, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • समाहरणालय में एसपी पूरन कुमार झा ने लगाया जनता दरबार
  • 16 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
  • मारपीट, धोखाधड़ी और भूमि विवाद के मामले प्रमुख
  •  कई मामलों का मौके पर निपटारा, थानाध्यक्षों को निर्देश

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुना गया।
जनता दरबार में कुल 16 फरियादी अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की संख्या सबसे अधिक रही। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।
इस दौरान एसपी ने लापरवाही बरतने वाले कई थानाध्यक्षों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दरबार में भूमि संबंधित मामलों की शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आईं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया और कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि इस तरह की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती है, ताकि लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर