Explore

Search

June 20, 2026 4:38 am

महाराजगंज में आपसी विवाद ने लिया उग्र रूप, ईंट-पत्थरबाजी से अफरातफरी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • नोनियाडीह में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद
  • देखते ही देखते शुरू हुई ईंट-पत्थरबाजी
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को किया नियंत्रित
  • अबतक किसी पक्ष से नहीं मिला आवेदन

महाराजगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नोनियाडीह में मंगलवार की देर शाम मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय और तनाव का माहौल बना रहा।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से मामला शांत कराया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर