Explore

Search

June 20, 2026 3:51 pm

सिवान : तरूण कुमार यादव गिरफ्तार, हथियार व गोली के साथ दबोचा गया बदमाश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश गिरफ्तार
  • आरोपी के पास से कट्टा व एक कारतूस बरामद
  • रामराज्य मोड़ के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक
  • आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

सिवान: नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामराज्य मोड़ के समीप एक बदमाश को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहबाजपुर निवासी तरूण कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 14 अप्रैल की संध्या सूचना मिली थी कि रामराज्य मोड़ मंदिर के पास ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसके पास हथियार है। आशंका थी कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तरूण कुमार यादव बताया।
इस मामले में नगर थाना में धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर