Explore

Search

June 20, 2026 3:11 pm

सिवान : सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर सिवान में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • जेपी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
  • पटाखे फोड़े, मिठाई बांटकर दी बधाई
  • नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव का माहौल
  • कार्यकर्ताओं ने विकास को लेकर जताई उम्मीद

सिवान: सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार जश्न मनाया। बुधवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेपी चौक पर एकत्र होकर उत्सव का आयोजन किया।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरा क्षेत्र “भाजपा जिंदाबाद” और “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।



कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार आम जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और प्रदेश में सुशासन व विकास की नई मिसाल कायम होगी।
इस मौके पर अमित कुमार सोनू, धनंजय सिंह, अनुराधा गुप्ता, किरण गुप्ता, अर्चना सिंह, देवेंद्र गुप्त, अर्जुन, सुनीता जायसवाल, रंजना श्रीवास्तव, विरेंद्र गुप्ता, लव गुप्ता, बादल व्याहुत, राजकुमार बासफोर, गोविंद वासू, हीरा लाल राम, प्रशांत दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर