Explore

Search

April 16, 2026 3:49 am

सिवान : गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन, सिवान होकर चलेगी सेवा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन
  • 18, 25 अप्रैल व 2 मई को गोरखपुर से चलेगी ट्रेन
  • सिवान समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
  • वापसी में 19, 26 अप्रैल व 3 मई को अलीपुरद्वार से चलेगी गाड़ी

सिवान: रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोरखपुर-अलीपुरद्वार-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05056/05055 गोरखपुर-अलीपुरद्वार-गोरखपुर वाया कप्तानगंज, पडरौना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन तीन फेरों के लिए किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार विशेष ट्रेन 18 अप्रैल, 25 अप्रैल एवं 2 मई (शनिवार) को गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, थावे होते हुए सिवान स्टेशन पर दोपहर 1:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, न्यू माल जंक्शन, बिन्नागुड़ी और हासीमारा होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर विशेष ट्रेन 19 अप्रैल, 26 अप्रैल एवं 3 मई (रविवार) को अलीपुरद्वार से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 4:55 बजे सिवान पहुंचेगी और थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला व कप्तानगंज होते हुए सुबह 9:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष सेवा का लाभ उठाएं और यात्रा से पहले समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर