Explore

Search

April 19, 2026 3:29 pm

सिवान : ABVP द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन, 26 अप्रैल को होगा आयोजन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गांधी मैदान के समीप पार्क में पोस्टर विमोचन
  • मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
  • ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
  • 20 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि, 26 अप्रैल को कार्यक्रम

सिवान: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जिला इकाई ने सोमवार को गांधी मैदान के समीप स्थित पार्क में अपने आगामी ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का पोस्टर विमोचन किया। इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
अभाविप ने जानकारी दी कि इस समारोह के तहत जिले भर के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। परिषद का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना है।
पोस्टर विमोचन के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पोस्टर पर क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे स्कैन कर छात्र सीधे आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न विद्यालयों में जाकर आवेदन प्राप्त करेंगे।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि इस सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, ताकि हर वर्ग के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है।
यह कार्यक्रम 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे से महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रमुख गोलू दुबे को बनाया गया है, जो पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस अवसर पर पवन कुमार, हर्ष राज, रत्नेश रतन, अंशु कुमारी, हर्ष कुमार, आर्यन उपाध्याय, मनीष कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर