Explore

Search

June 20, 2026 7:25 am

बड़हरिया : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • बड़हरिया–सिवान मुख्य मार्ग पर देर रात हादसा
  • खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी बाइक
  • दो सगे भाई घायल, हालत गंभीर
  • प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

बड़हरिया (सिवान): थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा गांव में बड़हरिया–सिवान मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक बाइक जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सिवान की ओर से अपने घर लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराए। इस दुर्घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है।
घायल दोनों युवक सगे भाई हैं, जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के पड़वा मठिया निवासी गुलाम हुसैन के पुत्र अली हैदर और अली अख्तर के रूप में हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर